रीवा जिले के सिरमौर क्षेत्र से है, जहाँ एक बेसहारा विधवा महिला इन दिनों न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। ग्राम राजगढ़ की रहने वाली


रीवा से अभिनव पांडेय पत्रकार 

खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर क्षेत्र से है, जहाँ एक बेसहारा विधवा महिला इन दिनों न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। ग्राम राजगढ़ की रहने वाली पीड़िता निर्मला तिवारी ने अपने ही पड़ोसियों पर घर के सामने का रास्ता अवरुद्ध करने, गाली-गलौज करने और रात के अंधेरे में घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामला सिरमौर थाना और तहसील अंतर्गत ग्राम राजगढ़ (गौतमान टोला) का है। यहाँ की निवासी 44 वर्षीय विधवा महिला निर्मला तिवारी (पति स्व. राजेन्द्र तिवारी) ने तहसीलदार और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

आवेदन के अनुसार, पीड़िता के घर के सामने पड़ोसी नीता गौतम (पति रमेश गौतम) और उनकी पुत्री आँचल गौतम द्वारा कथित तौर पर गड्ढा खोद दिया गया है। इससे न केवल महिला का आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है, बल्कि बरसात के पानी की निकासी का पाइप भी तोड़ दिया गया है।

पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। इतना ही नहीं, आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि बीती रात करीब 1 बजकर 15 मिनट पर आरोपी उनके घर के अंदर घुस आए और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने और पुलिस हेल्पलाइन 100 नंबर पर सूचना देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले।

पीड़िता का कहना है कि वह घर में अकेली रहती हैं और इस घटना के बाद से काफी डरी हुई हैं। इस मामले को लेकर जब वह सिरमौर थाने पहुंचीं, तो इसे जमीनी विवाद बताते हुए तहसील कार्यालय जाने की सलाह दी गई। वहीं, 17 सितंबर को तहसीलदार सिरमौर को दिए गए आवेदन पर हल्का पटवारी राजगढ़ को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई न होने से पीड़िता न्याय की आस लगाए बैठी है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन और पुलिस इस बेसहारा विधवा महिला की शिकायत पर कब तक संज्ञान लेती है और क्या उसे समय रहते न्याय और सुरक्षा मिल पाती है या नहीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।