प्रतापगढ़** **सांगीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, चार अवैध जिंदा देशी बम के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार**


**ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़**

**सांगीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, चार अवैध जिंदा देशी बम के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार**

*प्रतापगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है*।

 *पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में सांगीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अदद अवैध जिंदा देशी बम के* 

*साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अंकित शुक्ला और अनुज दूबे निवासी पटखौली, थाना सांगीपुर के रूप में हुई है।*

*यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी के निर्देशन में* थानाध्यक्ष सांगीपुर के नेतृत्व में की गई। बड़ी कार्यवाही* *उपनिरीक्षक आदित्य पाण्डेय अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, मंदिर सुरक्षा चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी* 

*दौरान मुखबिर की सूचना पर बूढ़े बाबा मंदिर के आगे ग्राम देउम पश्चिम स्थित बाग में छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया गया।*

*पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्तों ने छोटी-मोटी चोरियां करने की बात स्वीकार की। पकड़े जाने के डर से अपनी सुरक्षा और* 

*क्षेत्र में दबदबा कायम रखने के उद्देश्य से वे अपने पास देशी बम रखते थे। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।*

*पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सांगीपुर में मु0अ0सं0 277/2026, धारा 4/5*

* *विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।*

*थानाध्यक्ष सांगीपुर गौरव त्रिवेदी के निर्देश पर* 

 *उपनिरीक्षक आदित्य पाण्डेय, एवं उपनिरीक्षक शक्ति कुमार गौतम ,कांस्टेबल नरेश कुमार, दिनेश कुमार, राहुल कुशवाहा एवं आलोक कुमार शामिल रहे।*

**प्रतापगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का अभियान जारी।**

*संदीप पाण्डेय प्रतापगढ़*

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।