लखनऊ पुलिस की अपील: मोबाइल गुम होने पर तत्काल UPCOP पर लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट दर्ज कर CEIR पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक/ट्रेसिंग की शिकायत करें और नजदीकी


ब्रेकिंग न्यूज़✍️

लखनऊ खबर

*पश्चिम जोन पुलिस का बड़ा गुडवर्क*

*पश्चिमी जोन पुलिस ने बरामद किए 233 गुमशुदा मोबाइल फोन, ₹50.43 लाख की संपत्ति वापस**लखनऊ। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के निर्देश पर चलाए जा रहे गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान में पश्चिमी जोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है*

*डीसीपी पश्चिम ज़ोन जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन, एडीसीपी धनंजय कुशवाहा के मार्गदर्शन एवं एसीपी कैसरबाग गौरव उपाध्याय के नेतृत्व में साइबर सेल, सर्विलांस सेल और थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीमों ने 233 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए*

*बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत ₹50,43,952 (लगभग 50.50 लाख रुपये) बताई गई है*

*ये मोबाइल लखनऊ के अलावा अन्य जनपदों और दूसरे राज्यों से तकनीकी सर्विलांस व CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए गए*

*बरामद मोबाइल में 55 Redmi, 40 Oppo, 39 Vivo, 35 Realme, 29 OnePlus और 20 Samsung समेत विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं*

*पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए*

*पुलिस के मुताबिक अभियान में चौक, नाका, पारा, ठाकुरगंज, वजीरगंज, काकोरी, दुबग्गा, अमीनाबाद, कैसरबाग, तालकटोरा, सआदतगंज और बाजारखाला समेत पश्चिमी जोन की पुलिस टीमों ने अहम भूमिका निभाई*

*लखनऊ पुलिस की अपील: मोबाइल गुम होने पर तत्काल UPCOP पर लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट दर्ज कर CEIR पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक/ट्रेसिंग की शिकायत करें और नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें*

 अब तक टीवी न्यूज़ चैनल 

से पत्रकार विजय मिश्रा उर्फ बुलट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।