लोहिया अस्पताल में डॉक्टर नदारद, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने आए दर्जनों लोग मायूस लौटे अब तक न्याय/ रोहित गंगवार फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सोमवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दूर-दराज से आए दिव्यांगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड्डी रोग और नाक-कान-गला


लोहिया अस्पताल में डॉक्टर नदारद, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने आए दर्जनों लोग मायूस लौटे
अब तक न्याय/ रोहित गंगवार 
फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सोमवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दूर-दराज से आए दिव्यांगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड्डी रोग और नाक-कान-गला (ईएनटी) विशेषज्ञ डॉक्टरों के पुलिस भर्ती बोर्ड की ड्यूटी में चले जाने के कारण संबंधित मरीजों के प्रमाण पत्र नहीं बन सके, जिससे उन्हें बिना काम हुए ही मायूस होकर घर वापस लौटना पड़ा।
शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को लोहिया अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया जाता है। इस बोर्ड में आर्थोपेडिक, ईएनटी, नेत्र रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन की मौजूदगी अनिवार्य होती है। इसी उम्मीद में सोमवार सुबह से ही कायमगंज, कम्पिल, सिवारा, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज और अचरा समेत जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि, बोर्ड कक्ष में हड्डी और कान की समस्या से पीड़ित लोगों को जांच के लिए कोई डॉक्टर नहीं मिला, जिससे वहां अव्यवस्था की स्थिति बनी रही।
अस्पताल प्रशासन की इस कार्यप्रणाली से दूर-दराज से आए तीमारदारों और दिव्यांगों में काफी नाराजगी दिखी। नवाबगंज क्षेत्र से अपने चाचा का प्रमाण पत्र बनवाने आए राजकुमार ने बताया कि वह सुबह से ही लाइन में लगे थे, लेकिन बाद में जानकारी दी गई कि संबंधित डॉक्टर पुलिस भर्ती प्रक्रिया में ड्यूटी पर गए हैं। कर्मचारियों ने अब उन्हें प्रमाण पत्र के लिए 14 दिसंबर की अगली तारीख दी है, जिससे गरीब और असहाय लोगों को दोबारा किराया खर्च कर भटकना पड़ेगा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।