देवीपाटन परिक्षेत्र: डीआईजी अशोक कुमार ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में सुनीं जनसुनवाई, निस्तारण के दिए कड़े निर्देश
संवाददाता अंकुर मिश्रा
देवीपाटन मंडल ब्यूरो
गोंडा:
आज दिनांक 13 नवंबर 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) देवीपाटन परिक्षेत्र, श्री अशोक कुमार द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनता की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। डीआईजी श्री अशोक कुमार ने प्रत्येक परिवादी की बात को पूरी संवेदनशीलता और धैर्य के साथ सुना।
इस अवसर पर उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों एवं अन्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि पीड़ित को न्याय मिलना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए ताकि आम जनमानस में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: