स्लग - देवरिया: लार ब्लॉक में कमीशनखोरी का बड़ा आरोप, ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा, ADO पंचायत और BDO पर 5% कमीशन वसूली का आरोप
एंकर - देवरिया। लार ब्लॉक में विकास कार्यों में कमीशनखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। एक दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने ADO पंचायत और BDO पर गंभीर आरोप लगाते हुए DM और CDO से शिकायत की है।
प्रधानों का आरोप है कि ADO पंचायत सी.पी. मिश्रा और BDO यशवंत कुमार द्वारा विकास कार्यों की पत्रावलियों को उच्च अधिकारियों से अप्रूवल दिलाने के नाम पर 5 प्रतिशत कमीशन की वसूली की जा रही है। कमीशन नहीं देने पर फाइलें ब्लॉक में ही रोक दी जाती हैं, जिससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।
प्रधानों ने यह भी आरोप लगाया है कि ADO पंचायत चंद्र प्रकाश मिश्रा पर पूर्व में 44 लाख रुपये से अधिक के सरकारी धन के गबन का आरोप ऑडिट आपत्ति मामले में उजागर हुआ था। उस समय तत्कालीन CDO प्रत्यूष पांडेय ने कार्रवाई करते हुए ADO पंचायत को कार्यालय में अटैच कर दिया था और ऑडिट आपत्ति का निस्तारण होने तक अटैच रखने का निर्देश दिया था।
इसके बावजूद बिना निस्तारण के ही अधिकारियों की मेहरबानी से उन्हें दोबारा ADO पंचायत लार का चार्ज मिल गया। आज तक ऑडिट आपत्ति का निस्तारण नहीं हुआ, फिर भी कुछ महीने बाद उन्हें ब्लॉक में ADO पंचायत की जगह मिल गई। इससे पूरी व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।
मामले का DM ने संज्ञान लिया है, वहीं CDO ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। लार ब्लॉक में विकास कार्यों में कमीशनखोरी का मामला गरमाया हुआ है। प्रधानों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: