पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बब्बू के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार,दो दर्जन से अधिक मुकदमों में है नामजद, तमंचा, कारतूस, चोरी के जेवर और 14,500 रुपये नकद बरामद।
सुरेश यादव,पयागपुर बहराइच। पयागपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने निकली पुलिस टीम की शुक्रवार देर रात एक शातिर अपराधी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर बब्बू के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बहराइच समेत अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट सहित दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के मुताबिक, 12/13 नवंबर की रात मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष दीपक सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्धों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बब्बू पुत्र रामप्रसाद निवासी बबया, थाना पयागपुर के रूप में हुई।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस, सफेद धातु की नौ पायल, 15 बिछिया तथा 14,500 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने पयागपुर क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की एक घटना में संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उसे मु0अ0सं0 383/2026 से संबंधित चोरी की घटना के अनावरण से भी जोड़ा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना पयागपुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती और फैजाबाद के विभिन्न थानों में कुल 25 मुकदमों का आपराधिक इतिहास दर्ज है। मामले में मु0अ0सं0 445/2026 के तहत आर्म्स एक्ट तथा बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर कनिष्क आर. जामकर के पर्यवेक्षण में हुई।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक सिंह, उपनिरीक्षक राजनाथ सिंह, अनिल सिंह, शिवम कुमार त्रिपाठी, राकेश प्रजापति, मुख्य आरक्षी आलोक यादव, निर्भयनाथ पाण्डेय, अफताब अहमद, विनोद यादव, रामनाथ यादव तथा आरक्षी सुजीत पटेल, प्रभाकर गुप्ता, रामप्रसाद, राम सहाय, अरमान अली और आशीष चौहान शामिल रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: