कायमगंज रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे मिला दिल्ली के युवक का शव, ठंड से मौत की आशंका
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कायमगंज रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त दिल्ली के सोनिया विहार निवासी जितेंद्र (37) पुत्र पन्नालाल के रूप में की है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत ठंड लगने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार, जितेंद्र दीपावली की शाम से अपने घर से लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर नवाबगंज कस्बे की मुल्ला वाली गली स्थित उसकी ससुराल के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक के साले धर्मेंद्र पुत्र रामकिशोर ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। ससुरालीजनों ने बताया कि जितेंद्र शराब पीने का आदी था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि रात में नशे की हालत में सड़क किनारे लेट जाने और ठंड लगने के कारण उसकी जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज इमरान फरीद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। युवक की मौत की खबर दिल्ली स्थित उसके परिजनों को दे दी गई है। मृतक अपने पीछे 10 वर्षीय पुत्र आशीष को छोड़ गया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।