स्वर्ण समाज के अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई को मिलेगी नई मजबूती, अमर तिवारी बने सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष
अब तक न्याय तहसील प्रभारी अमर तिवारी बांसी
श्रवण बचाओ संघर्ष समिति ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पाल पांडेय ने माल्यार्पण कर किया स्वागत एवं दी बधाई
सिद्धार्थनगर। स्वर्ण समाज के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए कार्यरत श्रवण बचाओ संघर्ष समिति ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिद्धार्थनगर निवासी अमर तिवारी को जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष तिवारी की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पत्र के अनुसार, अमर तिवारी की सामाजिक सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें इस पद के लिए नियुक्त किया गया है। समिति ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे सिद्धार्थनगर जनपद में संगठन के उद्देश्यों, नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अमर तिवारी की उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल पांडेय जी से मुलाकात हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात को संगठनात्मक गतिविधियों और आपसी समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जिला अध्यक्ष के रूप में अमर तिवारी के सामने संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, जनसंपर्क बढ़ाने, मीडिया समन्वय, प्रेस विज्ञप्ति, डिजिटल प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी होगी। समिति का उद्देश्य स्वर्ण समाज के अधिकार, सम्मान और न्याय से जुड़े मुद्दों को संगठित रूप से उठाना है।
समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष तिवारी ने विश्वास जताया है कि अमर तिवारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संगठनात्मक मर्यादाओं के अनुरूप करेंगे और सिद्धार्थनगर में समिति को मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
वहीं, अमर तिवारी ने संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष तिवारी सहित प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पाल पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। स्वर्ण समाज के अधिकार, सम्मान और न्याय से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: