पूरे प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान


पूरे प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

गोरखपुर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ITM गीडा, गोरखपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
शिवनाथ मौर्य, अविनाश विश्वकर्मा और किशलय श्रीवास्तव की टीम ने पूरे प्रदेश के विभिन्न फार्मेसी संस्थानों के बीच अपनी ज्ञान क्षमता और तार्किक सोच का परिचय देते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
यह प्रतियोगिता भारतीय फार्मेसी परिषद द्वारा उत्तर प्रदेश फार्मेसी परिषद के सहयोग से आयोजित की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना और रोगाणुरोधी प्रतिरोध की चुनौती से निपटना था।इस अवसर पर संस्थान के फार्मेसी निदेशक डॉ. पी.डी. पांडा और विभागाध्यक्ष श्वेता सिंह भी मौजूद रहीं।
छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक एन.के. सिंह सहित अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया और संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।