आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में अमेठी ने फिर लहराया परचम प्रदेश के टॉप 10 जनपदों में बनाई जगह मंडल में प्रथम स्थान
अनुराग सागर अब तक न्याय
अक्टूबर माह में प्राप्त सभी 8,158 शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में शत प्रतिशत निस्तारण जिलाधिकारी की नियमित समीक्षा और एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान से शिकायतों के निस्तारण में आई गुणवत्ता और प्रभावशीलता अमेठी जनशिकायतों के त्वरित पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में जनपद अमेठी ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी उपलब्धि का परचम लहराया है उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी माह अक्टूबर 2026 की आईजीआरएस एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली रैंकिंग में अमेठी ने प्रदेश के शीर्ष 10 जनपदों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है इसके साथ ही जनपद ने मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा ने बताया कि माह अक्टूबर 2026 मेंआईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से जनपद को कुल 8,158 शिकायतें प्राप्त हुईं जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर शत प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया गया शिकायतों के निस्तारण में केवल समयबद्धता ही नहीं बल्कि उनकी गुणवत्ता पारदर्शिता एवं शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि को भी विशेष प्राथमिकता दी गई इसी का परिणाम है कि जनपद ने प्रदेश स्तर पर टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने के साथ मंडल में प्रथम रैंक हासिल की है उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी शशांक चौधरी के प्रभावी नेतृत्व सतत निगरानी एवं नियमित समीक्षा के चलते जनपद में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया है जिलाधिकारी स्वयं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हैं तथा संबंधित अधिकारियों से निस्तारण की प्रगति की जानकारी लेते हैं विशेष रूप से लंबित गंभीर एवं संवेदनशील शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित कराया जाता है जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान भी संचालित किया जा रहा है इस अभियान के माध्यम से शिकायतों का त्वरित समाधान कराने के साथ-साथ निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया जा रहा है जिससे आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समयबद्ध राहत मिल सके वहीं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह द्वारा भी आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित एवं विभागवार समीक्षा की जाती है उनके द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने गुणवत्तापूर्ण आख्या प्रस्तुत करने तथा शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते हैं जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपदीय अधिकारियों द्वारा किए जा रहे समन्वित प्रयासों से अमेठी ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में एक बार फिर प्रदेश के अग्रणी जनपदों में अपनी पहचान कायम की है यह उपलब्धि जनपद प्रशासन की जवाबदेह पारदर्शी एवं जनहितकारी कार्यप्रणाली का परिचायक है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: