मोदनवाल समाज के जिला अधिवेशन में दिनेश मोदनवाल बने जिलाध्यक्ष, 11 जोड़ों के विवाह संबंध तय
वर-वधू परिचय सम्मेलन में दो जोड़ों की हुई गोद भराई, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
मंझरा पूरब में तेंदुए का हमला, 7 वर्षीय बच्ची घायल; ग्रामीणों में दहशत
अब तक न्याय अजय मौर्या
लखीमपुर खीरी। जनपद के मंझरा पूरब गांव में तेंदुए के हमले से एक सात वर्षीय बच्ची घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। बच्ची के घायल होने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। परिजन बच्ची की हालत को लेकर परेशान हैं।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए की चहलकदमी और हमलों की आशंका के चलते ग्रामीण भय के साये में जीवन बिताने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से गांव के लोगों में डर बना हुआ है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पढ़ुआ थानाध्यक्ष मोहित पुंडीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी जुटाई।
लगातार तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों में वन विभाग की सक्रियता को लेकर भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त करे और तेंदुए की निगरानी के लिए आवश्यक कदम उठाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर ग्रामीणों को तेंदुए के आतंक से कब राहत मिलेगी और बच्चों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विभाग कब ठोस कदम उठाएंगे?
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
वर-वधू परिचय सम्मेलन में दो जोड़ों की हुई गोद भराई, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
लखीमपुर खीरी। निघासन ब्लॉक के ग्राम पंचायत मूड़ा बुजुर्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का अभाव दिखाई दे रहा है। अस्पताल के अंदर कई दरवाजों की हालत खराब है, वहीं खिड़कियों की जालियों और शीशों के टूटे होने की बात
Leave a Comment: