अनुराग सागर अब तक न्याय
अमेठी के एसपी सरवणन टी. ने जिले का दौरा किया उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की चेकिंग का जायजा लिया गौरीगंज थाना क्षेत्र के महिला थाना बाईपास पर एसपी ने पुलिस टीम के साथ संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की उन्होंने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बनाए गए चेकिंग प्वाइंटों और वहां तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी देखी एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि अपराध रोकने के लिए चेकिंग में लापरवाही न हो साथ ही आम लोगों से शालीनता से पेश आने को कहा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना क्षेत्रों में सीमावर्ती इलाकों प्रमुख सड़कों चौराहों संवेदनशील जगहों और चिह्नित हॉटस्पॉट पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं यहां संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की जा रही है यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई हो रही है बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट तीन सवारी वैध कागजात के बिना खराब या बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगे वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: