पलिया में एक लाख रुपये की 41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

अब तक न्याय/अनिल कुमार 
जिला ब्यूरो चीफ

पलिया (खीरी)। कोतवाली पलिया पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 41 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये है। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय थी। 23 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब तीन बजे मुखबिर की सूचना पर निर्र्वाणा होटल से आगे और अर्जुन बेली सिंह बोर्ड से पहले दाहिने कच्चे रास्ते के पास से मनोज गुप्ता उर्फ ढोकला (20), पुत्र बाबानंद गुप्ता, निवासी मोहल्ला किसान द्वितीय, कस्बा पलिया को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 41 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) और मोटरसाइकिल संख्या UP-31-CH-6193 बरामद की। इस मामले में कोतवाली पलिया में मुकदमा अपराध संख्या 310/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी कोतवाली पलिया में एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी और कांस्टेबल सुनील कुमार रावत शामिल रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।