एमएलसी चुनाव: डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
अब तक न्याय अनिल
जिला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने शुक्रवार को गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कृषि महाविद्यालय परिसर जमुनाबाद और नगर पालिका परिषद गोला में मतदान एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान पेयजल, प्रकाश, शौचालय, आवागमन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखने तथा निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: