ओमकार यादव,रायबोझा बहराइच:- तेजवापुर ब्लॉक के मिर्जापुर स्थित माँ कस्तूरी आशाराम भरोसे शिक्षण संस्थान में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों की शिक्षा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास को लेकर शिक्षकों व अभिभावकों ने गंभीरता से विचार-विमर्श किया। विद्यालय प्रबंधक आशीष कुमार मौर्य ने उपस्थित अभिभावकों का विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। प्रधानाध्यापक ए.के. मौर्य ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान और शैक्षिक सुधार के उपायों पर चर्चा की।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षक और अभिभावक दोनों की अहम भूमिका है। अभिभावकों से बच्चों को पर्याप्त समय देने, नियमित पढ़ाई पर ध्यान देने और शिक्षकों से निरंतर संवाद बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में निशा मौर्य, निशा रायनी,सोनी यादव, स्वाति मौर्य, साक्षी मौर्य, रोशनी गुप्ता, निखिल मौर्य, महिमा मौर्य, निरंजन शुक्ला, नीरज मिश्रा, अरविन्द चौधरी, शेष राज मिश्रा, तबस्सुम व प्रिया मौर्य समेत शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: