*प्रेस नोट*
*जनपद बस्ती*
*दिनांक-30.09.2026*
*सहायक पुलिस अधीक्षक बस्ती/ क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती का त्रैमासिक निरीक्षण कर अभिलेखों के उचित रख-रखाव व परिसर की साफ-सफाई हेतु संबंधित को आदेशित किया गया |*
सहायक पुलिस अधीक्षक बस्ती/ क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती द्वारा त्रैमासिक निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान बाद सलामी क्वार्टर गार्द शस्त्रागार, जी0 डी0 कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, बैरक, यातायात कार्यालय, डायल/काल- 112 कार्यालय आदि का निरीक्षण कर उनके साफ-सफाई एवं संबंधित अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आदेशित किया गया | इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, प्रभारी यातायात व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: