जौनपुर आज दिनांक 29.09.2026 को श्रीमान् जिला जज महोदय, श्रीमान् मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट(सीजेएम) महोदया, जिलाधिकारी जौनपुर श्री सैमुअल पॉल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुंवर अनुपम सिंह द्वारा संयुक्त


*श्रीमान् जिला जज महोदय, श्रीमान् मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट(सीजेएम) महोदया, जौनपुर, श्रीमान् जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा-*

जौनपुर आज दिनांक 29.09.2026 को श्रीमान् जिला जज महोदय, श्रीमान् मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट(सीजेएम) महोदया, जिलाधिकारी जौनपुर श्री सैमुअल पॉल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुंवर अनुपम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार, जौनपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार की बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, मुलाकाती कक्ष, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहनता से जांच की गई। महोदय द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं तथा भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही अभिलेखों, सुरक्षा उपकरणों एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को कारागार की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित निगरानी करने तथा बंदियों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।