जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में
जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में
जौनपुर।* जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट),में मंगलवार को नवाचार महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं और डायट
*हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नई राह, डायट में शिक्षकों ने दिखाए नवाचार*
*संदेश: “नई सोच से नई राह बने, हर बच्चे का उज्ज्वल भविष्य बने।”*
*जौनपुर।* जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट),में मंगलवार को नवाचार महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं और डायट प्रवक्ताओं ने शिक्षा को सरल, रुचिकर और प्रभावी बनाने के लिए किए जा रहे विभिन्न अभिनव प्रयोगों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी रहीं। अध्यक्षता उप शिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने की। नवाचारों के मूल्यांकन के लिए राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय जौनपुर की बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता गुप्ता तथा राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ के सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. योगेश शर्मा निर्णायक मंडल में शामिल रहे।
डायट प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि नवाचार का मतलब केवल नई वस्तु तैयार करना नहीं है, बल्कि पुरानी समस्याओं का नया समाधान तलाशना, सीमित संसाधनों में बेहतर परिणाम हासिल करना और बच्चों की जरूरत के अनुरूप शिक्षा को सरल बनाने की सोच विकसित करना है।
मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव कार्य कर रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षा को नई दिशा देने के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सलेंस के अंतर्गत चयनित डायट जौनपुर भी इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।
महोत्सव में शिक्षकों ने कक्षा-कक्ष में शिक्षण को अधिक रुचिकर और प्रभावी बनाने वाले विभिन्न नवाचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रयोगों का अवलोकन कर उनका मूल्यांकन किया। आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों के अभिनव प्रयासों को मंच उपलब्ध कराने, एक-दूसरे से सीखने तथा प्रभावी नवाचारों को विद्यालयों तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने किया। समापन पर अतिथियों, निर्णायक मंडल, शिक्षक-शिक्षिकाओं, डायट प्रवक्ताओं एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में
जौनपुर जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और यातायात नियमों के पालन हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह* के कुशल निर्देशन में जनपद में विशेष
मथुरा :- रिफाइनरी / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय, मथुरा द्वारा आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रिफाइनरी में विद्यार्थियों
Leave a Comment: