- थाना हरैया पुलिस व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित रुपये 25,000/- के इनामिया वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक बस्ती डा0 यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना हरैया पुलिस टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना हरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-190/2026 धारा-3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित रुपये 25,000/- के इनामिया वांछित अभियुक्त 1- अमित शर्मा पुत्र स्व0 दाऊ शर्मा को मुखबिर ख़ास की सूचना पर दिनांक-29.09.2026 को तपसी धाम मोड़ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके द्वारा प्रयोग की जा रही स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल गाड़ी संख्या-UP51BV9513 को बरामद किया गया जिसके संबंध में वैध कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत न किए जाने के कारण अंतर्गत धारा-207 MV Act के तहत सीज कर अन्य आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है | - गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- अमित शर्मा पुत्र स्व0 दाऊ शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी भदावल कला थाना हर्रैया जनपद बस्ती | - बरामदगी का विवरण-
1- स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल गाड़ी संख्या-UP51BV9513 (अभियुक्त के द्वारा प्रयोग की जा रही मोटर साइकिल जिसके संबंध में वैध कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत न किए जाने के कारण अंतर्गत धारा-207 MV Act के तहत सीज किया गया) | - गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक हरैया संजय कुमार जनपद बस्ती |
2- प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 शेषनाथ यादव जनपद बस्ती |
3- उ0नि0 कामेश्वर मिश्र थाना हरैया जनपद बस्ती |
4- हे0का0 वरूण राय, हे0का0 सौरभ त्रिपाठी, का0 शिव यादव, का0 राजेश मौर्या, का0 बृजेन्द्र गौतम थाना हरैया जनपद बस्ती |
5- हे0का0 देवेश यादव, का0 किशन सिंह सर्विलांस सेल बस्ती |
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: