24 स्टडी टेबल मिलने से नौनिहालों के चेहरे खिले, पढ़ाई को मिलेगी नई सुविधा
सुरेश यादव,पयागपुर बहराइच:- कम्पोजिट विद्यालय मुकेरिया में बुधवार को ग्राम प्रधान सूरज कुमार गोंड ने छात्र-छात्राओं की अध्ययन सुविधा के लिए 24 स्टडी टेबल वितरित कीं। स्टडी टेबल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शबनम इकबाल ने ग्राम प्रधान के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि स्टडी टेबल मिलने से बच्चों को पढ़ाई में सुविधा होगी और उनमें अध्ययन के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। उन्होंने ग्राम प्रधान का आभार जताया।ग्राम प्रधान सूरज कुमार गोंड ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षक सलमान अहमद, सुनील सिंह, राम आशीष सिंह, नेहा द्विवेदी, सरिता चौधरी, सीता वर्मा, देवेंद्र सिंह, शारदा केसरवानी, जितेंद्र बाजपेई, विद्यावती देवी सहित समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: