अब तक न्याय


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई गौरीगंज अमेठी में बुधवार को अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया मेले में कुल 59 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया मेले में रोज़गार गोसाईंगंज लिमिटेड कंपनी
मसाशी ऑटो बेंगलुरु कंपनी तथा प्रतिभागी कंपनी के एचआर अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया साक्षात्कार के उपरांत 17 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप हेतु चयन किया गया अप्रेंटिस मेले में नोडल प्रधानाचार्य शिवाकांत द्विवेदी कार्यदेशक अनिल कुमार मिश्रा प्लेसमेंट प्रभारी भारत भूषण मिश्रा सहायक प्लेसमेंट प्रभारी रविकांत मिश्रा दिवाकर मिश्रा एवं अतुल कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे प्रधानाचार्य ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को उद्योगों से जुड़ने तथा रोजगार एवं कौशल विकास के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।