स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के तहत सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया


कुशीनगर नगरपालिका परिषद पडरौना के जलकल भवन में स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के तहत सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया शिविर का आयोजन स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत विकसित भारत की थीम पर किया गया। शिविर में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता, आयुष्मान कार्ड, वृद्धा विधवा पेंशन बनवाने की सुविधा, सुरक्षा उपकरण एवं आवश्यक सामग्री का वितरण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। सफाई मित्रों को कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा सुरक्षा उपकरणों के नियमित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया इस अवसर पर सफाई मित्रों के योगदान को सम्मान देते हुए उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई। प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में सफाई मित्रों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में कार्य कर वे नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र केवल नगर की सफाई व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ पडरौना की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान नगरपालिका परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल है। उनके कल्याण के लिए शासन की योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर भी लगातार प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में सफाई मित्रों को सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया और स्वच्छता अभियान में निरंतर सहयोग की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र और स्वच्छ भारत का अभिमान का संदेश देते हुए सभी को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से स्टोर लिपिक महेन्द्र चौधरी, अभय मारोदिया, सफाई नायक अनिल कुमार, अरुण सिंह, आलोक विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, मनोज सिंह, अशोक गुप्ता, अभिषेक चौधरी, नीरज दीक्षित, विनय पाण्डेय, भोला साहा के अलावा सफाईमित्र राजू, कुलदीप, मोहन, करण, बीना, सुमन, वंदना, संतोष, शैलेश, रंजिता, कुसुम, सीमा, लीलावती, महेंद्र, छोटेलाल, अरुण, आकाश, अजय, भास्कर, कुसुमावती, रीना, शीला सहित सैकड़ों की संख्या में सफाई सेवक और अन्य लाभार्थी उपस्थित रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।