थाना जटहां बाजार का सराहनीय पहल, एक जोड़े के मध्य कराया गया सुलह समझौता
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन मे मिशन शक्ति अभियान 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत मिशन शक्ति केन्द्र थाना जटहां बाजार द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत थाना जटहां बाजार क्षेत्र के रहने वाले एक जोड़े के मध्य आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। जिसमें प्रार्थना पत्र के आधार पर पति-पत्नी को मिशन शक्ति केन्द्र थाना जटहां बाजार पर तलब किया गया था परामर्श के दौरान पति पत्नी के बीच आपसी बातों को लेकर काफी दिनों से उत्पन्न मनमुटाव के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई। मिशन शक्ति टीम द्वारा पति-पत्नी को समझा बुझाकर आपसी सहमति से सुलह कराया गया मिशन शक्ति टीम का विवरण उ0नि0 आशुतोष जायसवाल रि0म0का0 लक्ष्मी सोनाली
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: