राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम चुनाव में मेयर की कुर्सी तो पहले ही बीजेपी ने हासिल कर ली थी और अब डिप्टी मेयर की कुर्सी पर भी बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है.


  • राजस्थान में नगर निगमों के चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है. पहले 10 में 9 नगर निगमों में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए मेयर की कुर्सी पर कब्जा जमाया और अब जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में शनिवार को बीजेपी के उपमहापौर (डिप्टी मेयर) निर्वाचित हुए हैं, जबकि सीकर जिले की खाटूश्यामजी नगरपालिका में कांग्रेस ने अध्यक्ष का पद जीता है. जोधपुर नगर निगम के उपमहापौर चुनाव में बीजेपी के विजय सिंह पंवार ने कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल करीम को चार वोटों से हराया है. मतदान के बाद हुई मतगणना में विजय सिंह को 52 वोट, तो कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल करीम जोनी को 48 वोट मिले.
  • इस जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जश्न मनाया और पंवार का फूल मालाओं से स्वागत किया. पंवार ने कहा कि आम जनता और ‘ट्रिपल-इंजन सरकार’ के सहयोग से जोधपुर में विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी और शहर के विकास को नए पंख लगेंगे.
  • जयपुर में बीजेपी की सरोज कंवर बनीं डिप्टी मेयर
  • जयपुर नगर निगम के उपमहापौर पद के चुनाव में बीजेपी की सरोज कंवर ने कांग्रेस प्रत्याशी सलमान मंसूरी को हराया है. इसी तरह कोटा नगर निगम के उपमहापौर चुनाव में बीजेपी के विवेक राजवंशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, क्योंकि यहां कांग्रेस ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था. वहीं, कोटा जिले की सुकेत नगरपालिका में बीजेपी के विकास चौहान उपाध्यक्ष चुने गए हैं. हालांकि सीकर जिले की खाटूश्यामजी नगरपालिका में कांग्रेस उम्मीदवार विनीता ने बीजेपी की प्रेम देवी को एक वोट से हरा दिया और अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया.
  •  
  • जयपुर, जोधपुर और कोटा में किसी मिली मेयर की कुर्सी?
  • जयपुर में बीजेपी के सुनील कोठारी, जोधपुर में प्रसन्नचंद मेहता और कोटा में अनुसुईया गोस्वामी मेयर बनी हैं. जोधपुर में 53 वोट हासिल कर प्रसन्नचंद मेहता मेयर बने, तो वहीं सुनील कोठारी ने शुक्रवार को अपना पदभार भी संभाल लिया. उन्होंने कहा कि वो सभी 150 पार्षदों को साथ लेकर जयपुर के विकास को गति देंगे, तो कोटा की अनुसुईया गोस्वामी कार्यभार संभालते वक्त भावुक हो गईं और उन्होंने मेयर टेबल को प्रणाम किया.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।