जौनपुर।* भारी बारिश और अर्नब चक्रवात से बीमित किसानों की फसलों को हुए नुकसान की सूचना देने के लिए कृषि वि


*फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे में दें,*

*टोल फ्री नंबर 14447 पर करें शिकायत*

*जौनपुर।* भारी बारिश और अर्नब चक्रवात से बीमित किसानों की फसलों को हुए नुकसान की सूचना देने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को विभिन्न माध्यम उपलब्ध कराए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत किसान 72 घंटे के भीतर फसल क्षति की सूचना दर्ज करा सकते हैं।

इसके लिए किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा क्रॉप इंश्योरेंस एप तथा व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7065514447 के माध्यम से भी फसल नुकसान की जानकारी साझा की जा सकती है।

                  कृषि विभाग के अनुसार योजनाओं से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए किसान pmfby.gov.in पोर्टल पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। फसल बीमा से जुड़ी किसी समस्या के समाधान के लिए किसान जनपद के उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही जनपद में कार्यरत एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि से भी सहायता ली जा सकती है।

              विभाग ने किसानों से अपील की है कि फसल नुकसान होने की स्थिति में निर्धारित समयसीमा के भीतर सूचना दर्ज कराएं, ताकि बीमा योजना के तहत आवश्यक प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।