*समाजवादी पार्टी ने पीडीए पंचायत के तहत किया जनसंवाद*
राष्ट्रीय सचिव लीलावती कुशवाहा ने सरकार पर साधा निशाना 2027 को लेकर किया जीत का दावा
जौनपुर/ मड़ियाहूं
समाजवादी पार्टी की तरफ से शुक्रवार को दोपहर सम्राट पैलेस में पीडीए पंचायत के तहत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय सचिव लीलावती कुशवाहा रही, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विस अध्यक्ष रामू मौर्य ने की।
बताते चलें कि शुक्रवार की शाम नगर के भंडरिया टोला स्थित सपा नेता जाहिद खान के आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लीलावती कुशवाहा ने प्रदेश सरकार पर जनहित से जुड़े मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के में जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान देने का मन बना चुकी है सभी 9 विधानसभा सीटों पर सपा की जीत होगी।
उक्त अवसर पर विधायक श्रद्धा यादव, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य,
हाजी ईशा फारुकी, जौनपुर नगर पालिका की पूर्व प्रत्याशी पूनम मौर्य, जयहिंद यादव, एजाज कुरैशी, सपानेता जाहिद खान, मंज़ूर हसन, अताउल्लाह खान, राजवीर यादव सहित तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता,व समर्थक मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: