गीडा में 4 युवकों का कहर, घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़


गोरखपुर गीडा थाना के पिपरौली चौकी अंतर्गत पिपरौली बुजुर्ग गांव के टोला पिपरौली खुर्द में शुक्रवार शाम दबंगई का मामला सामने आया है।
पीड़ित रामगति के घर पर चार युवकों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि युवकों ने घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट की और घर के सारे सामान में तोड़फोड़ कर दी।
घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल PRV 112 को सूचना दी। आज शनिवार को पीड़ित ने गीडा थाने पर लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी गीडा पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।