भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का हुआ आयोजन


दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सहजनवा गोरखपुर में भारतीय संस्कृति, भारतीय जीवन-मूल्यों एवं नैतिक आदर्शों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के द्वारा  दिनांक 19.09.2026 को अपराह्न 1:00 बजे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा श्री सुधीर कुमार शुक्ला के निर्देशन एवं महाविद्यालय के शिक्षकद्वय डॉ. करुणेश त्रिपाठी एवं डॉ कौशल किशोर तिवारी के संयोजकत्व में संपन्न हुई जिसमें महाविद्यालय के 25 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार पाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीन एवं समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं में से एक है। इसके मूल में सत्य, अहिंसा, सेवा, त्याग, सहिष्णुता, करुणा, सद्भाव तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ जैसे सार्वभौमिक जीवन-मूल्य निहित हैं। विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत, महापुरुषों के जीवन एवं भारतीय ज्ञान-परंपरा से परिचित कराना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, इतिहास, धर्म-दर्शन, महापुरुषों, राष्ट्रीय परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों से संबंधित विषयों का ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. दीपक सोनी, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ महंथ यादव, महिमा सिंह, मुस्कान, अर्चना सिंह, जानकी सिंह, रुषिका, विनीता, काजल, सर्वेश, अनुपम आदि उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।