अर्जुन रौतेला, आगरा। हरि बोल ट्रस्ट की ओर से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, खंदारी स्थित बंबई वाली बगीची में भव्य नंदोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के प्राकट्य और गोकुल में छाए आनंद को भजनों, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया गया। सुंदर झांकियों के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उत्सव में भक्तों के लिए दाल-बाटी सहित विभिन्न व्यंजनों के महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेश चंद्र गर्ग (तपन ग्रुप), भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, हरि बोल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल तथा नंद बाबा-यशोदा मैया के स्वरूप गौरव पोद्दार एवं संगीता पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर किया। गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अतिथियों और नंद बाबा-यशोदा मैया के स्वरूप का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल ने बताया कि नंदोत्सव में राधा-कृष्ण, भोले बाबा और हनुमान जी की अलौकिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन कर भगवान के बाल स्वरूप की बधाइयां गाईं। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनमोहक मयूर नृत्य ने भी खूब तालियां बटोरीं। भक्ति और उल्लास से सराबोर वातावरण में श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के बाल स्वरूप के प्राकट्य का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम के संयोजक अनिल गुप्ता, दीप्ति गुप्ता एवं विकास गोयल रहे। इस अवसर पर सलाहकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज सिंघल, महामंत्री जितेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव बंसल, संतोष गुप्ता, मयंक अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, हरेश पंजवानी, कमल गोलानी, विनय अग्रवाल, सौरभ सिंघल, संरक्षक डॉली अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।
महिला मंडल की अध्यक्ष विनीता अग्रवाल, सलाहकार मीना गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमारी अग्रवाल, महामंत्री चांदनी बंसल, कोषाध्यक्ष प्रियंका गोयल, उपाध्यक्ष श्वेता मित्तल, पूजा गुप्ता, संध्या पाराशर, श्वेता शर्मा, प्रचार मंत्री श्वेता गुप्ता तथा मंच संचालिका कविता गर्ग समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने दाल-बाटी एवं अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों के महाप्रसाद का आनंद लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।