अमर मणि त्रिपाठी की सियासी एंट्री पर कवियत्री मधुमिता की बड़ी बहन निधि शुक्ला ने जताया कड़ा विरोध



  • अमर मणि त्रिपाठी की सियासी एंट्री पर कवियत्री मधुमिता की बड़ी बहन निधि शुक्ला ने जताया कड़ा विरोध
  •  
  • लखनऊ! कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने अमर मणि त्रिपाठी को किसी राजनीतिक दल से टिकट दिए जाने या चुनाव मैदान में उतारे जाने का खुलकर विरोध किया है। उनका कहना है कि बहन को न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके परिवार ने करीब 25 वर्षों का लंबा संघर्ष किया है और वह अमरमणि को राजनीतिक संरक्षण दिए जाने के किसी भी प्रयास का विरोध करेंगी।
  • निधि शुक्ला के मुताबिक, यदि अमर मणि त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारा जाता है तो वह महिला आयोग में शिकायत करने के साथ ही न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी और आंदोलन भी करेंगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि आपराधिक मामले में दोषसिद्ध व्यक्ति को चुनाव में टिकट देने से पहले गंभीरता से विचार किया जाए।
  • उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजे जाने की बात भी कही है। पत्र में अमर मणि त्रिपाठी से जुड़े लंबित मामलों और उनकी चुनावी पात्रता की जांच कराने की मांग का उल्लेख है।
  • मधुमिता शुक्ला की 9 मई 2003 को लखनऊ में हत्या हुई थी। मामले की जांच सीबीआई ने की थी और विशेष सीबीआई अदालत ने अमर मणि त्रिपाठी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें 25 अगस्त 2023 को उनके अच्छे आचरण को देखते हुए जेल से रिहा किया गया।
  • अब अमर मणि त्रिपाठी की संभावित राजनीतिक सक्रियता और चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा के बीच निधि शुक्ला के बयान ने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है। उनके रुख से आने वाले चुनाव में इस मुद्दे के और गरमाने के संकेत मिल रहे हैं।
  • कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या के दोषी यूपी के चर्चित नेता अमर मणि त्रिपाठी के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। वे यह घोषणा भी कर चुके हैं कि वे यूपी में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने चेतावनी दी है कि यदि अमर मणि त्रिपाठी को चुनावी टिकट मिला तो वे इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कांग्रेस से कहा है कि वह हत्यारे को पार्टी में शामिल न करे।
  • दिवंगत कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने कहा है कि, आपराधिक बैकग्राउंड वाले व्यक्ति को कांग्रेस में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।
  • यदि कोई राजनीतिक पार्टी अमर मणि त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारती है, तो मैं महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराऊंगी और अदालत में जाऊंगी। मैं विरोध प्रदर्शन करूंगी। निधि शुक्ला ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने बीते आठ सितंबर को महाराजगंज के फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान अमर मणि त्रिपाठी का स्वागत करने और उन्हें कांग्रेस में शामिल करने के बारे में चर्चा हुई थी। इससे मुझे बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि, साल 2004 में जब मैंने मधुमिता हत्याकांड का मामला आगे बढ़ाया था तब मैं सोनिया गांधी से मिली थी। वे उस समय कांग्रेस अध्यक्ष थीं।
    सोनिया गांधी ने मेरी बात सुनने के बाद मुझे न्याय की लड़ाई में समर्थन देने का भरोसा दिया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।