नाली सफाई कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

सहजनवा गोरखपुर    * सहजनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत बरौली में नाली में लगे गंदगी के अम्बार की साफ सफाई कराने के लिए ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी सहजनवा नमन मेहता को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व के रहे भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ राव ने कहा कि गांव में सार्वजनिक रास्ता है। इस रास्ते से ग्रामीण आते जाते है। रास्ते के बगल में नाली का निर्माण हुआ है। जिसमें गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गंदगी का अंबार लगने से गंदा पानी नाली से ओवरफ्लो होकर रास्ते पर जमा हो रहा है। कीचड़ होने से ग्रामीणों के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। और संक्रमण बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने नाली की साफ सफाई कराने की मांग किया है।
प्रदर्शन करने वालो मे अनूप कुमार,जोगिन्द्र,नीरज कुमार,सिकंदर,सुधाकर, अमित, सर्जना कुमार,विशाल मौजूद थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।