2027 का चुनाव आते ही राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चा में है मधुमिता हत्याकांड
अमर मणि त्रिपाठी की सियासी एंट्री पर कवियत्री मधुमिता की बड़ी बहन निधि शुक्ला ने जताया कड़ा विरोध
प्रधान ने एसडीएम से की स्थानांतरण की मांग
प्रधान ने एसडीएम से की स्थानांतरण की मांग
सहजनवा, गोरखपुर।सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़गहन की प्रधान बासमती देवी ने हल्का लेखपाल के खिलाफ उपजिलाधिकारी सहजनवा को शिकायती पत्र सौंपा है। प्रधान ने लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की है।शिकायत पत्र में प्रधान ने कहा है कि ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र और बरात घर जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रस्तावित हैं, जिसके लिए जमीन की पैमाइश किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में हल्का लेखपाल से कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन उनके द्वारा कोई रुचि नहीं दिखाई गई।प्रधान का आरोप है कि हल्का लेखपाल विपक्षी पक्ष से मिलकर गांव के विकास कार्यों में जानबूझकर अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं, जिससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा आ रही है।
इस पूरे मामले पर उपजिलाधिकारी सहजनवा नमन मेहता ने बताया कि बड़गहन प्रधान की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अमर मणि त्रिपाठी की सियासी एंट्री पर कवियत्री मधुमिता की बड़ी बहन निधि शुक्ला ने जताया कड़ा विरोध
खुटार/शाहजहांपुर।
Leave a Comment: