चित्रकूट पाठा क्षेत्र के गिरधार बाबा–बहिलपुरवा संपर्क मार्ग की जर्जर हालत एवं सड़क में बड़े-बड़े गड्ढों के खिलाफ बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा शुरू किया गया जल सत्याग्रह समाप्त हो


चित्रकूट 14 सितंबर 2026 

जल सत्याग्रह समाप्त, 7 दिनों में सड़क के सभी गड्ढे भरने का लिखित आश्वासन

अब तक टीवी चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट शिवसंपत करवरिया 

जनपद चित्रकूट पाठा क्षेत्र के गिरधार बाबा–बहिलपुरवा संपर्क मार्ग की जर्जर हालत एवं सड़क में बड़े-बड़े गड्ढों के खिलाफ बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा शुरू किया गया जल सत्याग्रह समाप्त हो गया।

जल सत्याग्रह स्थल पर उपजिलाधिकारी मानिकपुर एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी पहुंचे। आंदोलनकारियों एवं अधिकारियों के बीच सड़क की बदहाली को लेकर वार्तालाप हुई।

वार्तालाप के दौरान विभाग एवं उपजिलाधिकारी मानिकपुर द्वारा 7 दिनों का समय मांगा गया तथा लिखित आश्वासन दिया गया कि 7 दिनों के अंदर सड़क के सभी गड्ढे भर दिए जाएंगे।

लिखित आश्वासन मिलने के बाद बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा जल सत्याग्रह समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि पाठा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

इस मौके पर अमित सिंह, शिवपूजन,जगनन्दन ,जानकी, अर्जुन, संतोष, शिवपूजन, हर्ष , दिलीप,मनोज, बुद्धम, मनोज, संदीप,अतुल,पंकज,अमर, अंकित विश्वकर्मा, हिमांशु,निखिल सहित सैकड़ों क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।