- नई दिल्ली में ब्रिक्स बिजनेस फोरस 2026 की औपचारिक शुरुआत हो गई है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज BRICS दुनिया के करीब एक चौथाई वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है… यानी दुनिया की अर्थव्यवस्था में BRICS की ताकत लगातार बढ़ रही है… भारत ने इस मंच से अपने इंजीनियरिंग गुड्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स के लिए बड़े बाजार की मांग उठाई है. पीयूष गोयल ने कहा कि ब्रिक्स का मतलब बैलेंस्ड ट्रेड है.
-
- BRICS देशों से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रेगुलेटरी प्रक्रियाओं को आसान बनाने और माल की तेज क्लीयरेंस की जरूरत बताई और इसी मंच से उन्होंने किसानों, महिला उद्यमियों, युवाओं और MSMEs को BRICS सहयोग का फायदा पहुंचाने पर भी जोर दिया. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि BRICS आज दुनिया के करीब 25 फीसदी वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है… ऐसे में भारत BRICS को अपने उत्पादों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार के तौर पर देख रहा है.
- इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत ये सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि BRICS का सहयोग उन लोगों तक पहुंचे जो अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. यानी BRICS की आर्थिक साझेदारी का फायदा सिर्फ बड़े व्यापारिक समूहों को नहीं, बल्कि ग्राउंड लेवल की अर्थव्यवस्था को भी मिले.
- महिलाओं और युवाओं पर फोकस
- भारत ने BRICS के आर्थिक एजेंडे में महिला उद्यमियों और युवाओं को भी अहम स्थान देने की बात कही. पीयूष गोयल के मुताबिक, महिलाओं को कारोबार और दूसरे क्षेत्रों में सशक्त बनाना जरूरी है… वहीं युवा उद्यमियों और MSMEs के लिए वेल्थ और प्रॉस्पेरिटी के नए अवसर पैदा करने पर जोर दिया गया.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: