- ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने G7 का मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि हम 40% हैं और वो हमसे कम हैं. दरअसल, G7 पर उनका तंज कसने का मतलब कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका से है. उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में ग्रोथ के नए इंजन पैदा हो रहे हैं. दुनिया हमेशा बदलती रहती है और यही सच्चाई है. दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही है. मानवता की भलाई के लिए बदलाव जरूरी है.
-
- पुतिन ने कहा कि हमारे पास स्ट्रक्चर है ऐसी संस्थाएं हैं, जहां पर अच्छी तरह से पढ़ाया जाता है. यह मानवता के लिए जरूरी है और अर्थव्यवस्थाओं के लिए जरूरी है लेकिन बदलाव को हम रोक नहीं सकते. हमारे यहां बड़े स्तर पर शहरीकरण हो रहा है, बड़ी-बड़ी कंपनियां तैयार हो रही हैं.
- पुतिन ने G7 देशों पर कसा तंज
- उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देश दुनिया की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं, ज्यादातर वृद्धि ब्रिक्स देश से हुई है. हमारे बाजार काफी बड़े हैं. मुझे नहीं पता वह अपने आप को G7 कहते हैं, जबकि हमारा ऐसा 40% है और उनका हमसे कम. 40% व्यापार ब्रिक्स देश में हो रहा है. दुनिया हमेशा बदलती रहती है और यही पिछले 5 सालों की सच्चाई है.
-
- ‘हमारे देश से बहुत बड़े स्तर पर हो रही प्रतिस्पर्धा’
- राष्ट्रपति पुतिन ने आगे कहा किपरमाणु ऊर्जा में रूस की कंपनी दुनिया में सबसे बड़ी है. काफी बार यह कहा जाता है कि जब भी कोई प्रतिस्पर्धा होती है तो वह बहुत अहम होती है, लेकिन कई देश प्रयास कर रहे हैं कि उनकी अपनी जो पुराने समय में अपने आप को बड़ी कंपनियां मानते थे, वह अपनी अहमियत को वापस लाना चाहते हैं. इन सभी के पीछे बड़ा प्रयास है, बहुत ज्यादा हमने इस पर मेहनत की है और हमने दिन रात करके मेहनत की है, लेकिन प्रतिस्पर्धा हमारे देश से बहुत बड़े स्तर पर हो रही है.
- पुतिन ने अमेरिका पर साधा निशाना
- व्लादिमीर पुतिन ने ईरान को लेकर अमेरिका पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाया जाता है, जहां पर सिर्फ शिप हों, जहाज हों, उनपर हमले होते हैं, जहां पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जाते हैं, बहुत कुछ होता है ताकि वह अपने हितों की सुरक्षा कर सकें. बहुत बड़े स्तर पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं. जिन देशों ने प्रतिबंध लगाए, वह औद्योगिक खामियों का सामना कर रहे हैं. वहां उद्योग कम होता जा रहा है. वह बहुत परेशानी से गुजर रहे हैं और मैं उन्हीं के आंकड़ों के जरिए बता रहा हूं. कई देशों में 8% की कमी आई है. उनकी अर्थव्यवस्था गिरती जा रही है.
- उन्होंने कहा कि हम जब अपने देश का विकास करते हैं और कारोबारी कूटनीति का प्रयोग करते हैं तो हमारे बिजनेसमैन के लिए बहुत आसान हो जाता है साझेदारी ढूंढना. हम किसी के खिलाफ नहीं हैं, हम सिर्फ अपने हित के लिए काम करते हैं. हम सभी देशों के साथ और अपने साझेदारों के साथ काम करने को तैयार हैं. ब्रिक्स एक ऐसा मेकैनिज्म बन गया जो कारोबार को बढ़ावा देता है और बिजनेस करने के लिए बहुत अच्छा प्लेटफार्म देता है.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: