- हापुड़ जा रहे सपा सांसद को रोके जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है. अखिलेश ने कहा, जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं. भाजपा की हताशा बढ़ती जा रही है, इसलिए पीडीए समाज के लोगों का उत्पीड़न बढ़ रहा है. हापुड़ के बदनौली में दलित युवक दीपक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक दीपक के परिवार से मिलने और उन्हें सांत्वना देने जा रहे सपा सांसद रामजीलाल सुमन जी को भारी पुलिस बल द्वारा रास्ते में ही रोक दिया गया.
-
- कई थानों की पुलिस ने उन्हें मोदीनगर रोड पर ही रोक दिया. पुलिस ने रामजीलाल सुमन को कानून व्यवस्था का हवाला देकर रास्ते में रोका. बता दें कि सपा सासंद रामजीलाल सुमन दीपक जाटव हत्याकांड के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे थे.
- 70 से अधिक पुलिसकर्मी रोकने में लगे थे
- सपा सांसद को रोकने के लिए तीन थाना प्रभारी सहित 70 से अधिक पुलिसकर्मी लगे थे. रोके जाने के बाद भी सपा सांसद पीड़ित परिवार से मिलने की जीद पर अड़े रहे. दो जातीय संघर्ष में दीपक जाटव की हत्या हुई थी.
-
- क्या है सांसद को रोके जाने का पूरा मामला?
- घटना कल यानी 9 सितंबर की है. सपा सांसद रामजी लाल सुमन पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और शोक जताने के लिए बदनौली गांव जा रहे थे. पुलिस ने कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने का हवाला देते हुए उन्हें गांव के बाहर मोदीनगर रोड पर रोक दिया. रामजी लाल को रोके जाने पर सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई. सांसद का कहना था कि वे केवल पीड़ित परिवार से मिलकर दुख बांटना चाहते हैं, कोई हंगामा करने नहीं आए हैं.
- पुलिस ने निकाला बीच का रास्ता निकाला
- तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बीच का रास्ता निकाला. पुलिस ने गांव के अंदर से मृतक दीपक के पिता और भाई को खुद गाड़ी से लाकर गांव के बाहर बैरिकेडिंग के पास पहुंचाया. सांसद रामजी लाल सुमन ने वहीं सड़क किनारे पेड़ के नीचे पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने पुलिस की इस कार्रवाई को राज्य सरकार की ‘तानाशाही’ बताया. उन्होंने कहा कि विपक्ष को पीड़ितों से मिलने से रोका जा रहा है.
- 4 सितंबर को हुई थी दीपक जाटव की हत्या
- दीपक जाटव की हत्या 4 सितंबर को हुई थी. हापुड़ के बदनौली गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना पथराव और फायरिंग तक पहुंच गई. इस दौरान गोली लगने से दीपक जाटव (उर्फ गोलू) गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई. इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया था. इसी परिवार से मिलने के लिए सपा सांसद जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: