नई दिल्ली में हो रहे INNOPROM India 2026 मेले में BRICS ब्यूटी कॉन्टेस्ट के खूबसूरत क्राउन दिखाए गए हैं. ये क्राउन रूसी ज्वेलरी कंपनी CHAMOVSKIKH ने बनाए हैं.


नई दिल्ली में चल रहे INNOPROM India 2026 में इस बार इंडस्ट्रियल मशीनरी और टेक्नोलॉजी के साथ BRICS की चमक भी देखने को मिल रही है. यहां BRICS Beauty Contest 2026 की तीन खास क्राउन प्रदर्शित की गई हैं, जिन्हें रूस के jewellery house CHAMOVSKIKH ने तैयार किया है.

 

इनमें से एक क्राउन Mrs BRICS 2026 की विजेता के लिए बनाई गई Augusta Magna है. CHAMOVSKIKH के मुताबिक, इस क्राउन में 1,000 से ज्यादा diamonds और 500 से ज्यादा pearls का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा rubellites, morganites, pink tourmalines और sapphires भी लगाए गए हैं. क्राउन का वजन 850 ग्राम से ज्यादा है और इसमें 228 अलग-अलग तत्व हैं. इसे तैयार करने में करीब 720 घंटे लगे.

तीनों क्राउन कहां हुए हैं तैयार?

तीनों क्राउन रूस के Yekaterinburg स्थित CHAMOVSKIKH के workshops में तैयार किए गए हैं. इनके design में Russian jewellery traditions और contemporary high-jewellery craftsmanship का मेल किया गया है. तीनों को क्रमशः Miss BRICS, Mrs BRICS और Little Miss BRICS categories के विजेताओं के लिए बनाया गया था.

 

BRICS Beauty Contest 2026 का आयोजन इस साल मार्च में रूस के Kazan में हुआ था, जिसमें BRICS+ देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता को आयोजकों की ओर से केवल beauty pageant नहीं, बल्कि BRICS देशों के बीच cultural और humanitarian exchanges के platform के तौर पर भी प्रस्तुत किया गया है.

INNOPROM में इन crowns का प्रदर्शन इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि पूरा आयोजन मुख्य रूप से manufacturing, engineering, metallurgy, technology और industrial cooperation पर केंद्रित है. ऐसे में high jewellery के इन pieces के जरिए Russia की industrial capabilities के साथ उसकी jewellery craftsmanship और cultural representation भी सामने आ रही है.

‘हमारे बीच सालों पुराना इतिहास’

इनोप्रोम (INNOPROM) बिज़नेस प्रोग्राम के डायरेक्टर एंटन ने कहा, “यह पहली बार है जब हम भारत जैसे महान देश में आ रहे हैं. हमारे देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग का बहुत पुराना इतिहास रहा है. हमारे महान विचारकों, लियो टॉल्स्टॉय और महात्मा गांधी ने एक सदी से भी पहले आपस में पत्र-व्यवहार किया था. लेकिन ये पहली बार है जब रूस की सिविल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी भारतीय बाजार में आ रही है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।