मुंबई पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पीएम मोदी शाम करीब 5:45 बजे मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे.


मुंबई पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. मुख्य संदिग्ध की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के तौर पर हुई है, जिसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया था और उसके पास एक नकली ID कार्ड मिला. उसके साथ एक और व्यक्ति था जिसने खुद को उसका बॉडीगार्ड बताया और उसके पास एक बंदूक मिली. सुरक्षा जांच के दौरान धोखाधड़ी का पता चलने पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया. मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की आगे जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए दो लोगों का एक साथी मौके से भाग निकला है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

 

बताया जा रहा है कि तीन लोगों ने एक संदिग्ध सरकारी ID कार्ड का इस्तेमाल किया और हथियार लेकर मॉल की सिक्योरिटी को चकमा देते हुए BKC में जियो वर्ल्ड प्लाजा में जबरदस्ती घुस गए. BKC पुलिस स्टेशन में BNS की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है, जिसमें सरकारी कर्मचारी होने का नाटक करने और हथियार के साथ गैर-कानूनी तरीके से घुसने के आरोप शामिल हैं.

क्राइम ब्रांच इस मामले की आगे जांच कर रही है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ध्यान दें कि यह घटना कल हुई थी और इसका मंगलवार को प्रधानमंत्री के मुंबई दौरे से कोई संबंध नहीं है. क्राइम ब्रांच ने कोर्ट को बताया कि आरोपी के पास गणित और फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ B.Sc. की डिग्री है. आरोपियों के साथ एक और व्यक्ति भी था और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को शाम लगभग 5:45 बजे मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. यह फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी (वित्तीय तकनीक) पर केंद्रित दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली सालाना सम्मेलनों में से एक है. 2020 से, GFF एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म के तौर पर उभरा है, जहां नीति-निर्माता, रेगुलेटर, सेंट्रल बैंक, वित्तीय संस्थान, फिनटेक कंपनियां, टेक्नोलॉजी कंपनियां, निवेशक, शिक्षाविद और अन्य ग्लोबल स्टेकहोल्डर्स वित्तीय क्षेत्र के भविष्य को आकार देने वाले मुद्दों पर चर्चा करते हैं.

GFF 2026 का उद्देश्य

GFF 2026 का उद्देश्य संभावनाओं को ठोस नतीजों में बदलना और साथ ही डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल इन्क्लूजन (वित्तीय समावेशन) के क्षेत्र में भारत की लीडरशिप भूमिका को आगे बढ़ाना है. यह सम्मेलन इस बात पर गौर करेगा कि कैसे एजेंटिक AI, प्रोग्रामेबल फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स, क्वांटम टेक्नोलॉजी और अन्य महत्वपूर्ण उभरती हुई टेक्नोलॉजी दुनिया भर के नागरिकों, उद्यमों और अर्थव्यवस्थाओं के लिए भरोसेमंद, समावेशी और स्केलेबल नतीजे सुनिश्चित कर सकती हैं.

पीएम मोदी वडोदरा के कार्यक्रम में हुए शामिल

इससे पहले, पीएम मोदी का वडोदरा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने वहां वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के तीन प्रमुख सेक्शन देश को समर्पित किया. ये सेक्शन 326 किलोमीटर में फैले हैं और इन्हें ₹20,700 करोड़ से ज्यादा की लागत से विकसित किया गया है. इनमें न्यू साणंद (नॉर्थ)-न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-न्यू JNPT सेक्शन शामिल हैं. इसके अलावा पीएम मोदी जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया. इस कार्यक्रम के लिए 6 हजार युवाओं को बुलाया गया था इस दौरान मोदी ने युवाओं से झूठे दावों और भ्रामक बातों से बचने की अपील की.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।