जीवन में सुख ही सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। बिना सुख के शांति भी संभव नहीं है। भौतिक सुख तो सांसारिक साधनों से मिलते हैं, लेकिन मानसिक सुख अच्छे विचार, अच्छी आदतें और सदाचार से ही आता है। अध्यात्म कहता है कि सुख पाने के लिए त्याग सबसे अधिक आवश्यक है। बिना त्याग की भावना के ना तो प्रेम पनप सकता है, ना ही सुख आ सकता है।
अगर आपके मन में त्याग और प्रेम की भावना है, तो घर में भी संन्यासी सा जीवन जी सकते हैं।
महान उपलब्धियों का जन्म सामान्यतया महान त्याग से ही होता है। जहां त्याग और बलिदान नहीं, वहां उपलब्धियां भी नहीं होती हैं।
सुख पाने के लिए दो चीजें कम करने की जरूरत है, पहला अपेक्षा और दूसरी आवश्यकता। ये दोनों कम होते ही जीवन सुखी हो जाता है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: