दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 5 मंजिलवाली इमारतों को तुरंत सील करने का आदेश जारी किया. रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन की घटना के बाद सख्त और व्यापक कार्रवाई के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री खुद बचाव, राहत और सुरक्षा उपायों पर लगातार नजर रख रही हैं. मुख्यमंत्री दफ्तर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इमारत के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई चल रही है.
के 5 अधिकारियों – डिप्टी कमिश्नर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर – को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि सत्य निकेतन में लड़कों की पीजी रविवार को गिर गयी थी.
इमारत को गिरे 26 घंटे से ज्यादा वक्त हो चुका है और मलबा हटाने का युद्ध स्तर पर काम चल रहा है, लेकिन अभी भी 10 से 20 प्रतिशत मलबा बचा हुआ है, जिसके नीचे जिंदगी की तलाश जारी है. 12 लोगों को मलबे से निकाला गया, जिनमें से सात की मौत हो चुकी है, जो बिल्डिंग गिरी उसे सटी हुई बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है और उसको भी गिराने के आदेश दिए गए हैं. आसपास के तमाम पी जी वाले पीजी छोड़कर चले गए हैं.
5 मंजिला इमारतें सील करने का आदेश
पूरी दिल्ली में पांच मंजिल वाली इमारतों को तुरंत सील करने का आदेश दिया गया है. आस-पास के PG और दूसरी इमारतों की भी जांच की जा रही है. सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली किसी भी इमारत को तुरंत सील कर दिया जाएगा.
PG, नर्सिंग होम, स्कूल और अन्य संस्थानों सहित सार्वजनिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाली सभी इमारतों के लिए समय-समय पर स्ट्रक्चरल ऑडिट और बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेशन को अनिवार्य बनाने के लिए एक पॉलिसी लाई जाएगी.
17.5 मीटर से अधिक ऊंची बिल्डिंग पर विशेष नजर
जब तक किसी इमारत की सुरक्षा प्रमाणित नहीं हो जाती, तब तक उसमें कोई भी सार्वजनिक गतिविधि करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. दिल्ली सरकार का कहना है कि मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है. सार्वजनिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. सीएम रेखा गुप्ता ने विधायकों को कड़े निर्देश दिए. विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाने को कहा गया है.
रेखा गुप्ता ने निर्देश दिया है कि 17.5 मीटर से अधिक ऊंची बिल्डिंग पर विशेष नजर रखें. निर्धारित ऊंचाई से ज्यादा निर्माण होने पर तुरंत रिपोर्ट करें. ऐसी अवैध बिल्डिंग के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. सीएम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: