गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। खानपुर जंगल के पास हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी।


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, देर रात दुष्कर्म के अभियोग में वांछित आरोपियों की तलाश में ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम खानपुर जंगल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों स्कूटी रोकने के बजाय भागने लगे।

भागते समय दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलजार (20) पुत्र मुस्ताक, निवासी बड़ी मस्जिद के पास, सुधीर एनक्लेव, रामपार्क, थाना ट्रोनिका सिटी और एहसान (22) पुत्र कल्लू उर्फ नदीम, निवासी बड़ी मस्जिद के पास, सुधीर एनक्लेव, रामपार्क के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा उनके पास से बरामद स्कूटी भी चोरी की बताई गई है। पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

गौकशी के आरोपी के पैर में लगी गोली

बीते दिनों यूपी के मेरठ के मवाना में अटौरा रोड रजवाहे की पटरी स्थित ईंख के खेत में पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर थाना मवाना पुलिस ने खेत में घेराबंदी की, जहां दो लोग एक बछड़े को लेकर मौजूद थे। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बिलाल पुत्र रियाजुद्दीन उर्फ रियाजू, निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह, मवाना के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर सीएचसी मवाना भेजा गया। वहीं उसका साथी भूरा उर्फ जावेद अंधेरे और ईंख के खेत का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक जीवित बछड़ा, .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस एवं गौकशी के उपकरणों में दो छुरी, एक सुम्मा और एक दाब बरामद किया। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।