श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नवी मुंबई से आई इंडिगो की फ्लाइट पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गई। टक्कर के विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का भी सामने आया है।


श्रीनगर एयरपोर्ट पर  पर शुक्रवार सुबह एक घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गई। नवी मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाटट लैंडिंग के दौरान एक खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद विमान का अगला हिस्सा टूट गया। खैरियत रही कि हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि विमान सीधे खंभे में जाकर टक्कर मार दी।

श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नवी मुंबई से आई इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (विमान नंबर VT-NOG) जब बे नंबर-6 पर पार्क होने जा रही थी, तभी वह विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के एक खंभे से टकरा गई। घटना के तुरंत बाद यात्रियों और क्रू को मैनुअल सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित उतार लिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है।

घटना करीब सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। पार्किंग की प्रक्रिया के दौरान विमान VDGS पोल से टकरा गया। बता दें कि VDGS सिस्टम विमान को सही जगह पर सुरक्षित तरीके से लाने में मदद करता है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पार्किंग के समय विमान का ब्रेंक सिस्टम फेल हो गया जिससे वो रुक नहीं पाया। हालांकि,IndiGo की तरफ से घटना के कारणों की अभी जानकारी नहीं दी गई है।

विमान सवार सभी यात्री सुरक्षित

श्रीनगर एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया, यात्री और चालक दल के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित रहे। किसी को कोई चोट नहीं आई। हवाई अड्डे का संचालन सामान्य रूप से जारी है और बाकी उड़ानें तय समय पर ही चल रही हैं। अधिकारियों ने इसे एक मामूली घटना बताया है। उन्होंने कहा कि इसकी सटीक वजह और परिस्थितियों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है। जांच पूरी होने तक कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा रहा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।