दिल्ली की जहरीली हवा पर लगाम लगाने की तैयारी, सरकार ने मार्च 2027 तक बनाया रोडमैप
दिल्ली में सर्दियों से पहले सरकार ने साथ निभाएं, प्रदूषण घटाएं अभियान शुरू किया है. स्कूल, उद्योग, RWA और वाहन मालिकों समेत सभी को जोड़ा जाएगा.
वाराणसी के कश्मीरी गंज इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें बारिश का पानी और सीवेज जमा होने की शिकायतों के बाद मौके पर पहुंचे विधायक को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा.
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के अलग-अलग क्षेत्र इन दिनों बारिश का और सीवर का पानी जमा होने की वजह से बेहाल नजर आ रहा है. अब इसको लेकर जनता का गुस्सा स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारियों पर देखा जा रहा है. दरअसल वाराणसी के कश्मीरी गंज इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें बारिश और सीवर का पानी जमा होने की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे विधायक को लोगों के गुस्सा का सामना करना पड़ा.
साथ ही लोगों ने जेई दीपक कुमार को भी बंधक बना लिया. विधायक के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों ने जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए. लोगों ने बताया की दस दिन से सीवर का पानी ओवर फ्लो कर रहा है लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि खोजवां क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के कारण गंदा पानी गलियों और सड़कों पर फैल रहा है. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. वहीं लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण आसपास के लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है. नागरिकों का कहना है कि स्थिति इतनी खराब हो गई है कि घरों से निकलना तक मुश्किल हो रहा है.
वाराणसी के खोजवां इलाके के कश्मीरी गंज क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें बारिश और सीवर का पानी जमा होने की वजह से लोग काफी आक्रोशित नजर आ रहे है. इस दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव के खिलाफ लोगों की नाराजगी भी देखी गई. उनके पहुंचते ही लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए. स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है लेकिन इसके बाद भी इसकी सुध नहीं ली जा रही है.
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मौके पर पहुंचे जलकल विभाग के अधिकारी को घेर लिया और कुछ घंटों के लिए बंधक बना लिया. स्थानीय नागरिकों का आरोप था कि लगातार शिकायतों के बावजूद सीवर की समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है.अधिकारियों की ओर से समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बावजूद लोगों का आक्रोश काफी देर तक शांत नहीं हुआ.बाद में विधायक और पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद जेई दीपक कुमार को नागरिकों ने मुक्त किया.
मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और यह भी आश्वस्त किया की समस्या को जल्द ठीक कराया जाएगा. इस दौरान उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारी को बेहद सख्त लहजे में निर्देश दिया कि इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाए . हालांकि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
दिल्ली में सर्दियों से पहले सरकार ने साथ निभाएं, प्रदूषण घटाएं अभियान शुरू किया है. स्कूल, उद्योग, RWA और वाहन मालिकों समेत सभी को जोड़ा जाएगा.
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला, पांच शिक्षकों को किया सम्मानित
* शहीद बाबू बंधू सिंह डिग्री कालेज करमहा सरदारनगर में मनाया गया डा राधाकृष्णन का जन्म दिन
Leave a Comment: