डा राधाकृष्णन के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए : डा यूपी सिंह
* शहीद बाबू बंधू सिंह डिग्री कालेज करमहा सरदारनगर में मनाया गया डा राधाकृष्णन का जन्म दिन
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला, पांच शिक्षकों को किया सम्मानित
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला, पांच शिक्षकों को किया सम्मानित
पीलीभीत __ समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय, के.जी.एन. कॉलोनी, नकटा दाना चौराहा, पीलीभीत पर आज शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। शिक्षक दिवस के महत्व पर कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
समारोह की अध्यक्षता समाजवादी शिक्षक सभा पीलीभीत के जिलाध्यक्ष श्री जगदीश पटेल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री जगदेव सिंह जग्गा, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्री हेमराज वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी शिक्षक सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव श्री विजय कुमार सिंह पाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन समाजवादी शिक्षक सभा के जिला सचिव एवं प्रवक्ता श्री प्यारे लाल ने किया।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री गोविंद पाल सिंह गंगवार, श्री अखलाख अहमद, श्री लालाराम, श्री बाबूराम तथा श्रीमती रजनी सिंह प्रज्ञा को "श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव समाजवादी शिक्षक रत्न-2026" से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नफीस अहमद अंसारी, इम्तियाज अल्वी, सुरेश चंद्र, ज्योति प्रकाश शुक्ला, आशीष सक्सेना, राजीव यादव, रोहतास सिंह, संजीव कुमार, मोहनलाल कश्यप, संजय कुमार, शरद यादव, सुमन बाला, आदेश कुशवाहा, प्यारेलाल गंगवार, सैय्यद सदाकत अली, सैय्यद सिकंदर अली, आलोक सैनी, प्रशांत वर्मा, ठाकुर हरपाल सिंह, गुरविंदर सिंह गिल, हरिशंकर वर्मा, एजाज मलिक, शमसुल हसन खां, रजनीश यादव तथा जनेश्वर मिश्र ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष प्रशांत अवस्थी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
* शहीद बाबू बंधू सिंह डिग्री कालेज करमहा सरदारनगर में मनाया गया डा राधाकृष्णन का जन्म दिन
पूरनपुर_पीलीभीत__
मझौरा में सड़क-नाली को तरसे ग्रामीण, मस्जिद-कब्रिस्तान का रास्ता भी बदहाल
Leave a Comment: