* शहीद बाबू बंधू सिंह डिग्री कालेज करमहा सरदारनगर में मनाया गया डा राधाकृष्णन का जन्म दिन


i* शहीद बाबू बंधू सिंह डिग्री कालेज करमहा सरदारनगर में मनाया गया डा राधाकृष्णन का जन्म दिन

चौरीचौरा ।  शहीद बंधू सिंह महाविद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।प्राचार्य डॉ. यू.पी.सिंह ने विभिन्न संकायों में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए केक काटकर शुभकामनाएं दी तथा कहा कि हमें देश के इन महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए ।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन मे उन्होंने डॉ.राधकृष्णन के योगदान, विद्वता,दर्शन एवं जीवन मूल्यों के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया।
इसके अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह,रासेयो कार्यक्रम प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार,हिंदी विभाग की शिक्षिका डॉ. नंदिनी तिवारी एवं शिक्षाशास्त्र विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. सुनील कुमार ने भी शिक्षक दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये। 
इस अवसर पर विभिन संकायों के अध्यक्ष सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं समस्त विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।