गांव के ग्राम प्रधान पर लगा विकास ना करने का आरोप वोट नहीं दिया तो विकास भी नहीं?
मझौरा में सड़क-नाली को तरसे ग्रामीण, मस्जिद-कब्रिस्तान का रास्ता भी बदहाल
पूरनपुर_पीलीभीत__
पूरनपुर_पीलीभीत__
मोहन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पूरनपुर में शिक्षक दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ बनाया गया । कार्यक्रम में महान शिक्षाविद् एवं भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक याद किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के विशिष्ट आचार्य बलराम सिंह जी ने शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है और डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में भैया बहनों को अवगत कराया । कार्यक्रम की मुख्य वक्ता संगीता सिंगल जी ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही प्रदान नहीं करते बल्कि उन्हें संस्कार अनुशासन चरित्र निर्माण तथा जीवन मूल्य के शिक्षा देकर उनके उज्जवल भविष्य की नींव तैयार करते हैं । जागृति ग्रहणी तथा रोटरी क्लब ग्रीन द्वारा सभी सभी आचार्य एवं आचार्यों को पुरस्कार सहित सम्मानित किया गया । जिसमें रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ प्रशांत गुप्ता, संजीव गुप्ता,संदीप खंडेलवाल, नीरज गुप्ता, आलोक गुप्ता ,दीपक अग्रवाल तथा जागृति ग्रहणी की ओर से संगीता सिंघल, नवीन अग्रवाल, रेनू खुराना विजय, खुराना मधु, खंडेलवाल, मुकेश खंडेलवाल मनोज गुप्ता, उमा शर्मा व नितेश अग्रवाल आदि ने उपस्थित हो कर सभी आचार्य एवं आचार्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित जी ने सभी पदाधिकारी का आभार प्रकट किया । विद्यालय परिवार की ओर से आचार्य बलराम सिंह, खेमकरन लाल, सुबोध कुमार अग्निहोत्री , महिपाल गंगवार , मनीष दिवाकर, दीपचंद गंगवार , गेंदनलाल, शिल्पी श्रीवास्तव, शिवांगी मिश्रा ,अर्चना सक्सेना व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मझौरा में सड़क-नाली को तरसे ग्रामीण, मस्जिद-कब्रिस्तान का रास्ता भी बदहाल
अदहम खान अब तक न्याय समाचार पत्र बहराइच (ब्यूरो) रिपोर्टः
Leave a Comment: