गोरखपुर,


गोरखपुर, 5 सितंबर।इनर व्हील क्लब ऑफ गोरखपुर की अध्यक्ष सीमा भगत के नेतृत्व में संत रविदास सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, माधोपुर में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखदेव जी एवं समस्त शिक्षकों के साथ मिलकर मनाया गया।इस अवसर पर शहर के सुप्रसिद्ध आरोग्य मंदिर के डॉ. विमल मोदी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विद्यालय के बच्चों ने शिक्षक दिवस पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय में वेस्ट मटेरियल से बेस्ट बनाने की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। अनन्या, सिद्धि, अभिराम, दिव्या, अभिषेक, अंश, सोनाली आदि बच्चों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर सुंदर चित्रकारी बनाई।
प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही सभी बच्चों को खाने-पीने के कॉम्बो पैक वितरित किए गए।
क्लब की ओर से सम्मान स्वरूप सभी शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य जी को कोट-पैंट तथा शिक्षिकाओं एवं स्टाफ को साड़ी भेंट की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष सीमा भगत के साथ रेखा गुप्ता, साधना अग्रवाल, रजूं सर्राफ, शालू बालानी सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।