गांव में विकास की बयार, मनरेगा से चमकी तिनहरा भट्ठा से रेहार तक की पटरी
गोरखपुर,
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
अब तक न्याय अनुराग सागर अमेठी
दिल्ली से राखी बंधवाकर शनिवार दोपहर अमेठी स्थित अपने घर लौटे एक परिवार को चोरी का पता चला। घर के बाहर का ताला सही था, लेकिन अंदर पहुंचते ही सारा सामान बिखरा मिला। अलमारी और बक्से टूटे पड़े थे। सूचना मिलने पर अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची श्री का पुरवा टिकरी के रहने वाले राज कुमार मिश्रा अपने पिता राम कृपाल मिश्रा की संपत्ति पर बने मकान में रहते हैं। यह संपत्ति राज कुमार के पिता को उनकी बहन ने दी थी। राज कुमार अपनी पत्नी राजलक्ष्मी और बेटे स्वराज के साथ इसी घर में रहते हैं राज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 अगस्त को अपनी पत्नी और बेटे के साथ राखी बंधवाने दिल्ली गए थे। वे शनिवार दोपहर पद्मावत ट्रेन से घर लौटे। घर के बाहर ताला लगा हुआ था। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व बक्से टूटे हुए थे राज कुमार के अनुसार ऐसा लगता है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। खास बात यह है कि जिन जगहों पर सामान रखा था उन्हीं जगहों पर तोड़फोड़ की गई है। इससे उन्हें आशंका है कि चोरी करने वालों को घर में रखे सामान की पहले से जानकारी थी शिकायत के मुताबिक घर से करीब चार-पांच तोला सोने के आभूषण लगभग आधा किलो चांदी का सामान एक कीमती घड़ी इम्पोर्टेड व्हिस्की और करीब 15 से 20 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। राज कुमार ने पुलिस को बताया कि यह शुरुआती जानकारी है। घर का सामान व्यवस्थित करने के बाद चोरी हुए अन्य सामान की भी जानकारी मिल सकती है राज कुमार ने पुलिस से चोरी हुए सामान को बरामद करने और घटना का खुलासा करने की मांग की है कोतवाली अमेठी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में है पुलिस जांच कर रही है और जरूरी कार्रवाई की जाएगी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर,
शिक्षक दिवस के मौके पर PM मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे. PM मोदी ने यहां Gen-Z छात्रों को संबोधित किया.
मासिक लेक्चर सीरीज के माध्यम से, सुप्रीम कोर्ट कानून और न्याय के भविष्य को आकार देने वाले मुद्दों पर गहन कानूनी चिंतन, सार्थक संवाद और व्यापक भागीदारी को बढ़ावा देना चाहता है.
Leave a Comment: