, पिपरौली विकासखंड पिपरौली की ग्राम पंचायत तेनुअन में विकास कार्यों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। ग्राम पंचायत तेनुअन के अंतर्गत तिनहरा गांव के भट्ठे से रेहार तक जाने वाले मार्ग पर मनरेगा मजदूरों द्वारा पटरी निर्माण एवं झाड़-झंखाड़ की व्यापक साफ-सफाई का कार्य कराया गया।
बताते चलें कि बरसात के मौसम में इस मार्ग पर झाड़ियों और घास के अत्यधिक बढ़ जाने से राहगीरों एवं ग्रामीणों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। घनी झाड़ियों के कारण सांप-बिच्छुओं का खतरा बना रहता था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। ग्रामीण जनता की इस दीर्घकालिक समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत ने त्वरित कार्रवाई की।
इस महत्वपूर्ण कार्य के अवसर पर ग्राम प्रधान व पिपरौली ब्लॉक ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष मनीष पांडेय स्वयं मौके पर उपस्थित रहे और उन्होंने पूरे कार्य का निरीक्षण कर मजदूरों का उत्साहवर्धन किया। उनके कुशल नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव से यह कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
ग्राम प्रधान मनीष पांडेय ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा और सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। इस मार्ग को साफ और सुगम बनाने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि बरसात में होने वाली अप्रिय घटनाओं से भी बचाव होगा। ग्राम पंचायत तेनुअन को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाना हमारा संकल्प है।
पटरी की साफ-सफाई और निर्माण हो जाने से अब राहगीरों, स्कूली बच्चों और किसानों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल के लिए ग्राम प्रधान मनीष पांडेय की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ग्राम प्रधान के नेतृत्व में गांव लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: